muco.in के बारे में
muco.in क्यों
आपके इलाके में सही डॉक्टर ढूंढने का मतलब आज भी लोगों से पूछना, लाइन में लगना और पुरानी रिपोर्टों का थैला लेकर घूमना है। muco.in डॉक्टर, क्लिनिक का समय, फ़ीस और लाइव अपॉइंटमेंट एक जगह, हिंदी और अंग्रेज़ी में लाता है, ताकि परिवार भरोसे से चुन सकें।
हम क्या करते हैं
- मरीज़ों के लिए: विशेषज्ञता, इलाके या लक्षण से डॉक्टर और क्लिनिक खोजें, समय और फ़ीस देखें, और विज़िट बुक करें। परिवार के हेल्थ रिकॉर्ड Muco PHR में एक साथ रखें।
- डॉक्टरों के लिए: मुफ़्त, सत्यापित प्रोफ़ाइल और Muco Clinic में बुकिंग, ज़रूरत पड़ने पर पर्चे, बिलिंग और रिकॉर्ड के साथ।
- अस्पतालों के लिए: Muco HIMS ओपीडी, वार्ड, बिलिंग, फ़ार्मेसी और लैब को एक सिस्टम में जोड़ता है।
हमारे उसूल
- रैंकिंग बिकती नहीं। सूची निष्पक्ष क्रम में होती है, और कोई डॉक्टर बेहतर जगह के लिए पैसे नहीं दे सकता। हम किसी को "सबसे अच्छा" या "टॉप" डॉक्टर नहीं कहते।
- आपका डेटा भारत में रहता है, और आपकी सहमति के बिना कुछ भी साझा नहीं होता।
- हिंदी पहले। सेहत की जानकारी पढ़ने वालों के लिए लिखी जाती है, मशीन से अनुवाद नहीं की जाती।
- हमारी हेल्थ जानकारी डॉक्टर जांचते हैं। हर लेख एक डॉक्टर लिखते हैं और दूसरे डॉक्टर जांचते हैं।
हम कहां हैं
हम आपके इलाके से शुरू कर रहे हैं, और शहर-दर-शहर बढ़ रहे हैं।